{"_id":"6515d84e4ce1c0d61b07d866","slug":"youth-dies-by-drowning-in-pond-sikandhra-rahu-news-c-63-1-sali1025-666-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: तालाब में डूबकर युवक की मौत, अवैध खनन से भर गया था 12 फुट पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: तालाब में डूबकर युवक की मौत, अवैध खनन से भर गया था 12 फुट पानी
Fri, 29 Sep 2023 01:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Fri, 29 Sep 2023 01:17 AM IST
सार
दीपक बृहस्पतिवार की दोपहर को नजदीक के गांव आरिफपुर-भोगपुर में किसी से मिलने गया था। वह गांव के तालाब के पास से गुजर रहा था कि तभी उसका पैर फिसल गया और वह तालाब के पानी में गिर गया।
विज्ञापन
कोतवाली पर पहुंचे मृतक दीपक के परिजन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस के गांव आरिफपुर भोगपुर में बृहस्पतिवार की दोपहर को गांव बाजीदपुर निवासी 25 वर्षीय दीपक पुत्र बहोरी सिंह की तालाब में डूबकर मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि मिट्टी के अवैध खनन के कारण तालाब में 12 फुट पानी भरा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
दीपक बृहस्पतिवार की दोपहर को नजदीक के गांव आरिफपुर-भोगपुर में किसी से मिलने गया था। वह गांव के तालाब के पास से गुजर रहा था कि तभी उसका पैर फिसल गया और वह तालाब के पानी में गिर गया। एक बच्चे ने उसे डूबते हुए देख लिया। शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे। तालाब में उतरकर उसकी तलाश शुरू की गई।
विज्ञापन
काफी मशक्कत के बाद दीपक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी है कि मिट्टी के अवैध खनन के चलते तालाब की गहराई 12 फुट हो गई थी। तालाब बारिश के पानी से लबालब भरा हुआ था। परिजनों ने हादसे के लिए ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम प्रधान को जिम्मेदार ठहराया है। मृतक के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण कोतवाली पर पहुंच गए।
विज्ञापन