{"_id":"66829d188d09ce794f080fcd","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-train-going-from-kasganj-to-mathura-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, बिना पोस्टमार्टम ले गए शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, बिना पोस्टमार्टम ले गए शव
Mon, 01 Jul 2024 05:42 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 01 Jul 2024 05:42 PM IST
सार
युवक घर से किसी काम के लिए बाजार जा रहा था। तभी कासगंज-मथुरा रेलवे ट्रैक के मधुगढ़ी स्थित रेलवे क्रॉसिंग के निकट वह कासगंज से मथुरा की ओर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
शव
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
पूर्वोत्तर रेलवे के कासगंज-मथुरा रेलवे ट्रैक के कोतवाली सदर क्षेत्र के मथुरा रोड पर 1 जुलाई की सुबह कासगंज से मथुरा की ओर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और बिना पोस्टमार्टम कराए शव को लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला नई दिल्ली इगलास अड्डा निवासी 22 वर्षीय टिल्लू पुत्र सद्दाम सुबह घर से किसी काम के सिलसिले में बाजार जा रहा था। तभी कासगंज-मथुरा रेलवे ट्रैक के मधुगढ़ी स्थित रेलवे क्रॉसिंग के निकट वह कासगंज से मथुरा की ओर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन से जीआरपी और कोतवाली हाथरस गेट पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को घर ले गए। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन