{"_id":"63696057be5cae04f5343b84","slug":"youth-commits-suicide-by-hanging-hathras-news-ali3042432183","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम
Tue, 08 Nov 2022 01:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 01:15 AM IST
सार
शहर से सटे गांव नगला भूरा निवासी रॉकी (25) पुत्र सुरेश अपने घर में अकेला रहता था। उसके परिवार के लोग बाहर रहते हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह रोकी ने फांसी लगा ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला भूरा में अकेले रह रहे एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गांव के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
विज्ञापन
शहर से सटे गांव नगला भूरा निवासी रॉकी (25) पुत्र सुरेश अपने घर में अकेला रहता था। उसके परिवार के लोग बाहर रहते हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह रोकी ने फांसी लगा ली। इसकी जानकारी गांव व मोहल्ले के लोगों को हुई तो उसे फंदे से उतार कर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इसकी जानकारी होने पर लोगों के होश उड़ गए और फिर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी गौरव सक्सेना ने बताया कि मृत नशे का आदी बताया जा रहा है। अकेला रहता था। जिसके चलते उसने आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन