{"_id":"6afe055360752b1f0e0af92e","slug":"teachers-protested-at-the-bsa-office-for-the-restoration-of-old-pension-hathras-news-c-56-1-sali1018-157267-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए बीएसए दफ्तर पर गरजे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए बीएसए दफ्तर पर गरजे शिक्षक
Thu, 19 Nov 2026 01:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 19 Nov 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय पर धरने में शामिल शिक्षक। संवाद
- फोटो : Samvad
हाथरस। पुरानी पेंशन बहाली समेत 12 सूत्री मांगों के समर्थन में बुधवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली की पुरजोर मांग उठाई।
जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में शिक्षकों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि शिक्षकों की कई समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं। शासन स्तर पर इनका समाधान कराया जाना जरूरी है, ताकि शिक्षक सम्मान और संतोष के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें।
ज्ञापन में एक अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों को नई पेंशन योजना से मुक्त कर पुरानी पेंशन का लाभ देने, 27 जुलाई 2011 से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता समाप्त कराने और प्रमाणपत्रों की एसटीएफ जांच के आदेश निरस्त करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।
विज्ञापन
इसके अलावा प्रधानाध्यापकों के पदों पर शीघ्र पदोन्नति, गैर टीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों को निर्धारित शर्तों के साथ पदोन्नति में छूट देने और ब्रिज कोर्स परीक्षा में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग की गई।
शिक्षकों ने विशेष श्रेणी के अंतरजनपदीय स्थानांतरण की लंबित सूची जारी करने, 12 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले शिक्षकों को प्रोन्नत वेतनमान देने, मृतक आश्रितों को शिक्षक पद पर नियुक्त करने, विद्यालयों में सफाई कर्मचारी और चौकीदार की व्यवस्था करने की मांग भी रखी।
आगामी शीतकालीन अवकाश में अंतरजनपदीय, अंतःजनपदीय और पारस्परिक स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी करने और द्वितीय शनिवार का अवकाश देने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही। बीएसए ने जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी शिक्षकों से स्व-गणना कर गणना संख्या विभाग को तत्काल उपलब्ध कराने की अपील की।
धरने में विजयवीर सिंह, वीरेंद्रपाल सिंह, योगेंद्र शर्मा, संतोष शर्मा, शैलेंद्र सिंह चौहान, गोविंद रावत, कन्हैयालाल, यतेंद्र पाठक, शशि कुलश्रेष्ठ, शालिनी शर्मा, मधुलता कौशिक आदि अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे।