फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Youth caught with a girl in a hotel room

Hathras: होटल के कमरे में युवक को युवती के साथ संदिग्ध हालात में पकड़ा, पुलिस देख हालत बिगड़ी, अलीगढ़ रेफर

Sun, 07 Jun 2026 10:22 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 07 Jun 2026 10:22 PM IST
सार

कोतवाली हाथरस गेट पुलिस होटल पहुंची तथा कमरे से युवक को पकड़ लिया। अचानक पुलिस को देख उसके हाथ-पांव फूल गए और युवती भी सहम गई। युवक को  कोतवाली हाथरस गेट लाया गया, कार्रवाई के डर से यहां उसकी हालत खराब हो गई।

विज्ञापन
Youth caught with a girl in a hotel room
होटल रूम - फोटो : एआई

विस्तार

हाथरस के जलसेर रोड स्थित एक होटल में पुलिस ने युवक को युवती के साथ संदिग्ध हालात में पकड़ लिया। पुलिस को देख युवक की हालत बिगड़ गई। युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। 

विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली थी कि लाला का नगला निवासी दूसरे समुदाय का एक युवक शहर की ही एक युवती को गुमराह कर रहा है। आरोप है कि सोशल साइट्स के जरिये वह युवतियों को फंसाता है। इस युवती को भी इसी तरह बरगलाया गया है। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस होटल पहुंची तथा कमरे से युवक को पकड़ लिया। 
विज्ञापन


अचानक पुलिस को देख उसके हाथ-पांव फूल गए और युवती भी सहम गई। युवक को  कोतवाली हाथरस गेट लाया गया, कार्रवाई के डर से यहां उसकी हालत खराब हो गई। सूचना पर युवक के परिजन भी कोतवाली पहुंच गए। पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे अलीगढ़ मेडकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, युवती का परिवार युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है। एसएचओ हाथरस गेट नितिन कसाना ने बताया कि तहरीर के आधार युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed