{"_id":"65d77b4bbcb14325ac0adce7","slug":"youth-caught-appearing-in-up-board-exam-in-place-of-student-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: छात्र के स्थान पर परीक्षा दे रहे युवक को पकड़ा, किया पुलिस के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: छात्र के स्थान पर परीक्षा दे रहे युवक को पकड़ा, किया पुलिस के हवाले
Thu, 22 Feb 2024 10:20 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 22 Feb 2024 10:20 PM IST
सार
यूपी बोर्ड की परीक्षा के पहले दिन मुरसान केभकरोई गांव स्थित चौधरी हर नारायण सिंह इंटर कॉलेज में केंद्र व्यवस्थापक ओमवीर सिंह सभी परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र जांच रहे थे। दूसरे के स्थान पर प्रवेश पत्र लेकर परीक्षा दे रहे युवक की फोटो का मिलान नहीं हुआ। उसे संदिग्ध मानकर केंद्र व्यवस्थापक ने पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
पकड़ा गया युवक कृष्णकांत शुक्ला
- फोटो : संवाद
विस्तार
हाथरस में मुरसान क्षेत्र के गांव भकरोई के चौधरी हर नारायण सिंह इंटर कॉलेज में दूसरे छात्र की जगह पर परीक्षा दे रहे युवक को केंद्र व्यवस्थापक ने स्टाफ के साथ मिलकर पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। उसके खिलाफ कोतवाली में शिकायत की गई है।
विज्ञापन
22 फरवरी को दूसरी पाली में इंटरमीडिएट हिंदी की परीक्षा चल रही थी। मुरसान के गांव बैरीसला स्थित अंगूरी देवी इंटर कॉलेज का सेंटर करीब पांच किलोमीटर दूर स्थित भकरोई गांव में चौधरी हर नारायण सिंह इंटर कॉलेज में है। यहां केंद्र व्यवस्थापक ओमवीर सिंह सभी परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र जांच रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान योगेश शर्मा पुत्र देववीर शर्मा निवासी रामगढ़ मुरसान के स्थान पर प्रवेश पत्र लेकर परीक्षा दे रहे युवक की फोटो का मिलान नहीं हुआ। उसे संदिग्ध मानकर केंद्र व्यवस्थापक अपने कार्यालय में ले आए। उससे पूछताछ की गई तो वह गुमराह करने लगा। बाद में उसने अपना नाम कृष्णकांत शुक्ला पुत्र महेश चंद्र निवासी शहजादपुर गुर्जर मथुरा बताया।
विज्ञापन