{"_id":"6a00ac42cddf40349b0a41c4","slug":"youth-body-found-on-railway-track-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सीने पर ‘सुमन’ और कलाई पर ‘लव यू मां’लिखा, युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सीने पर ‘सुमन’ और कलाई पर ‘लव यू मां’लिखा, युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला
Sun, 10 May 2026 09:33 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 10 May 2026 09:33 PM IST
सार
युवक के सीने पर दाहिनी ओर अंग्रेजी में ‘सुमन’ और दाहिनी कलाई पर ‘लव यू मां’ लिखा है। उसने काले रंग की हाफ शर्ट और काले रंग की पैंट पहन रखी थी। गले में काला धागा भी मिला है।
विज्ञापन
सलेमपुर के पास पूर्वोत्तर रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव
- फोटो : संवाद
विस्तार
हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव सलेमपुर के पास पूर्वोत्तर रेलवे ट्रैक पर 10 मई सुबह एक अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 26 से 27 वर्ष प्रतीत हो रही है। युवक के सीने पर दाहिनी ओर अंग्रेजी में ‘सुमन’ और दाहिनी कलाई पर ‘लव यू मां’ लिखा है। उसने काले रंग की हाफ शर्ट और काले रंग की पैंट पहन रखी थी। गले में काला धागा भी मिला है। प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत का माना जा रहा है। शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हालत में रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला।
विज्ञापन
आशंका जताई जा रही है कि देर रात या तड़के किसी ट्रेन से कटकर युवक की मौत हुई है। पुलिस टैटू और हुलिये के आधार पर युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। आसपास के गांवों में सूचना भिजवाई गई है, जबकि सोशल मीडिया और विभिन्न थानों में भी युवक का विवरण भेजा गया है। जंक्शन प्रभारी ललित शर्मा ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन