फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Youth arrested with two stolen tempos and pistol

Hathras News: चोरी के दो टेंपो-तमंचा सहित युवक गिरफ्तार

Tue, 30 Apr 2024 02:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 30 Apr 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested with two stolen tempos and pistol
सादाबाद पुलिस द्वारा चोरी के टेंपों के साथ गिरफ्तार युवक। संवाद - फोटो : Samvad
सादाबाद पुलिस ने एक युवक को चोरी के एक टेंपो और एक तमंचा सहित गिरफ्तार किया है। युवक की निशानदेही पर राया रोड स्थित शनिदेव मंदिर के पास खाली पड़े भूखंड से एक और टेंपो बरामद किया।
विज्ञापन




पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उसने शुक्रवार को आगरा जिले के थाना खंदौली क्षेत्र के गांव नगला जालिम से एक बजाज टेंपो चोरी किया था। पुलिस से बचने के लिए वह टेंपो की नंबर प्लेट भी बदल देता था। उसने इसी दिन ही आगरा के नंदलालपुर पीपल वाली गली से भी एक टेंपो चोरी किया था, जो राया रोड पर शनिदेव मंदिर के पास प्लाॅट में खड़ा है।
विज्ञापन




आरोपी ने अपना नाम विकास पुत्र महेश निवासी कजरौठी हाल निवासी शिवानीकुंज कॉलोनी पोइया चौराहा थाना ट्रांस यमुना जनपद आगरा बताया। आरोपी से बरामद दोनों टेंपो के संबंध में थाना खंदौली में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार करने वालों में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार मय टीम के शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed