{"_id":"5a15bd574f1c1bf4688bcd8f","slug":"youth-and-computer-center-director-who-got-fake-id-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी आईडी बनाने वाला युवक और कंप्यूटर केंद्र संचालक पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी आईडी बनाने वाला युवक और कंप्यूटर केंद्र संचालक पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।
Updated Wed, 22 Nov 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
election
- फोटो : Amar Ujala
सिकंदराराऊ और पुरदिलनगर में फर्जी मतदान करने आए कई लोग पकड़ लिए गए। उन्हें पुलिस को सौंप दिया गया।
पुरदिलनगर में फर्जी वोटर आईडी लेकर वोट डालने आए सौरभ पुत्र महीपाल को पुलिस ने पकड़ लिया। उसके साथ ही आईडी बनाने वाले कंप्यूटर सेंटर के स्वामी अनिल पुत्र वंशीधर को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों को कोतवाली ले गई।
वहीं सिकंदराराऊ के मोहल्ला बारहसैनी में शिकायत के बाद एडीएम एसरेखा चौहान एवं एएसपी डा अरविंद ने कई घरों की तलाशी ली। आरोप था कि यहां घरों में फर्जी वोट डालने वाले छिपाए गए हैं, लेकिन वहां कोई भी नहीं मिला। नगरपालिका सिकंदराराऊ के वार्ड संख्या 21 के सभी प्रत्याशियों को गड़बड़ी की आशंका के चलते मतदान प्रारंभ होते ही कोतवाली में बैठा लिया। मतदान खत्म होने के बाद उन्हें छोड़ा गया। एसडीएम ज्योत्सना वंधु तथा सीओ आशीष प्रताप, कोतवाल मनोज कुमार पूरे दिन मतदान केंद्रों पर पहुंचकर भीड़ को दौड़ाते नजर आए। ब्यूरो