{"_id":"6612a1145c6f0fbf9501c8de","slug":"younger-shot-dead-elder-brother-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: छोटे ने बड़े भाई को मारी गोली, भाभी ने दर्ज कराई हत्या की रिपोर्ट, पुलिस दे रही दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: छोटे ने बड़े भाई को मारी गोली, भाभी ने दर्ज कराई हत्या की रिपोर्ट, पुलिस दे रही दबिश
Sun, 07 Apr 2024 07:05 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 07 Apr 2024 07:05 PM IST
सार
गांव मऊ निवासी गजेंद्र उर्फ बड़ेल रात्रि अपने घर पर था। तभी गांव वालों ने गोलियां चलने की आवाज सुनी। देखा कि गजेंद्र का शव घर के दरवाजे पर खून से लथपथ पड़ा हुआ था। बताया जाता है की दिन में उसका छोटे भाई रिंकू से झगड़ा हुआ था
विज्ञापन
मृतक गजेंद्र
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिकंद्राराऊ कोतवाली के गांव मऊ में 6 अप्रैल की रात्रि लगभग 10 बजे गांव निवासी युवक को दो गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप मृतक के छोटे भाई पर लगाया जा रहा है। मृतक की पत्नी ने अपने देवर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
गांव मऊ निवासी 35 वर्षीय गजेंद्र उर्फ बड़ेल पुत्र मक्खन सिंह 6 अप्रैल की रात्रि अपने घर पर था। तभी गांव वालों ने गोलियां चलने की आवाज सुनी। देखा कि गजेंद्र का शव घर के दरवाजे पर खून से लथपथ पड़ा हुआ था। बताया जाता है की दिन में उसका छोटे भाई रिंकू से झगड़ा हुआ था । घटना की सूचना मिलने पर मृतक की पत्नी रेखा पुत्री ओमपाल निवासी ग्राम बडोला थाना पटियाली जिला कासगंज कोतवाली भी गांव पहुंच गई।
विज्ञापन
पत्नी रेखा ने बताया कि उस पर तीन बेटियां हैं। वह काफी समय से अपने मायके में ही रह रही है। बताया जा रहा है कि मृतक शराब पीने का आदी था। घटना वाले दिन वह गेहूं को जबरदस्ती बेचने ले जाना चाह रहा था। इसका रिंका ने विरोध किया, तो दोनों के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि मारपीट के बाद रिंकू ने दो गोली मारकर अपने बड़े भाई गजेंद्र की हत्या कर दी। मामले में मृतक की पत्नी रेखा ने अपने देवर रिंकू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन