फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Child Died Namkeen Stuck Windpipe Death

हाथरस: देर रात खा रहा था नमकीन, श्वास नली में अटकने से बच्चे की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

Wed, 21 Oct 2026 10:07 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Wed, 21 Oct 2026 10:07 PM IST
सार

मासूम रिहांश देर रात नमकीन खा रहा था। खाते-खाते अचानक बच्चा बेहोश हो गया। बच्चे के ताऊ व अन्य लोग उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इमरजेंसी में जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Child Died Namkeen Stuck Windpipe Death
मृतक मासूम रिहांश - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हाथरस जंक्शन के गांव नगला झंडू में मंगलवार देर रात संदिग्ध परिस्थिति में पांच साल के मासूम रिहांश की मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। चिकित्सकों ने श्वास नली में खाना अटकने से मौत होने की आशंका जाहिर की।

विज्ञापन


नगला झंडू निवासी जगवीर सिंह बीएसएफ में तैनात हैं। उनका पांच साल का बेटा रिहांश मंगलवार देर रात नमकीन खा रहा था। बताते हैं कि खाते-खाते अचानक बच्चा बेहोश हो गया। बच्चे के ताऊ व अन्य लोग उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इमरजेंसी में जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बच्चे की मौत की खबर सुनते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। मां व परिवार के अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। सीओ सिकंदराराऊ अमित पाठक ने बताया कि बच्चे की श्वास नली बाधित होने के कारण मौत की जानकारी मिली थी। मानवीय दृष्टिकोण से शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed