फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Families of two brothers clash on the street over a shop dispute

Hathras News: दुकान के विवाद में सड़क पर भिड़े दो भाइयों के परिवार

Thu, 22 Oct 2026 01:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 22 Oct 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Families of two brothers clash on the street over a shop dispute
कमला बाजार में दुकान पर विवाद के बाद पहुंची पुलिस। संवाद - फोटो : Samvad
हाथरस। कमला बाजार में मंगलवार रात गोयल परिवार में फिर मारपीट हो गई। रात को महिलाएं भी झगड़े में कूद गईं। बाजार में जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लिया है। घटना में एक पक्ष से पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

बसंत बाग निवासी निहार गोयल ने मंगलवार की दोपहर यह आरोप लगाते हुए पुलिस को बुला लिया था कि उनके बड़े भाई ने दुकान पर कब्जा करने की कोशिश की है। निहार के अनुसार मेफेयर होटल के सामने उनकी अग्रवाल पर्स और बैग हाउस के नाम से दुकान है। निहार ने बताया कि उनकी दुकान कई दिनों से बंद है। वे दूसरी दुकान पर बैठते हैं।
विज्ञापन

इस दुकान के बगल में उनके बड़े भाई सचिन गोयल की किताब व स्कूल ड्रेस की दुकान है। आरोप है कि भाई ने अपनी दुकान से कूमल लगाकर दुकान से करीब 12 लाख रुपये का माल पार कर दिया। इन आरोपों के चलते दोपहर को विवाद की स्थिति बनी थी, लेकिन पुलिस ने मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली में शिकायत के बाद निहार गोयल दुकान में दीवार लगा रहे थे। मंगलवार रात करीब 9:30 बजे सचिन गोयल व निहार गोयल के परिवार फिर से आमने सामने आ गए और दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों ओर से महिलाएं भी झगड़े में शामिल हो गईं। बाजार में सरेआम आपत्तिजनक गालियां दी गईं। पुलिस के सामने भी महिलाएं शांत नहीं हुईं।

मौके पर और फोर्स भेजा गया। सीओ सिटी हिमांशु माथुर भी मौके पर पहुंचे। पुलिस दोनों ओर से महिलाएं व पुरुषों को थाने ले आई। यहां इन्हें हिदायत देकर छोड़ा गया। निहार गोयल की पत्नी पूजा गोयल ने दुकान में चोरी होने और पति को धमकाने के आरोप में सचिन गोयल, सचिन की पत्नी भारती अग्रवाल, सचिन के बेटे प्रांशु अग्रवाल, प्रांशु की पत्नी रितिका वर्मा, राजकुमार अग्रवाल व एक अन्य खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।





दो भाइयों के बीच संपत्ति का विवाद चल रहा है। दुकान में कूमल लगा है और सामान भी गायब है। इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। शहर में अराजकता फैलाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
-चिरंजीवनाथ सिन्हा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed