{"_id":"6a247b7957576f8c3600a179","slug":"young-woman-raped-at-plot-condition-worsens-hathras-news-c-56-1-hts1004-149623-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: प्लॉट पर गई युवती से दुष्कर्म, हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: प्लॉट पर गई युवती से दुष्कर्म, हालत बिगड़ी
Sun, 07 Jun 2026 01:26 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 07 Jun 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव में युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद युवती की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
घटना शनिवार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे की है। युवती के पिता के अनुसार उनकी 20 वर्षीय बेटी घर से ही कुछ दूरी स्थित प्लॉट पर गई थी। यहां प्लॉट पर उनकी भैंस बंधती हैं। आरोप है कि आरोपी रूपेश उर्फ रूपा प्लॉट पर पहुंच गया तथा दीवार के सहारे ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गया। बेटी गंभीर हालत में घर पहुंची तथा उनकी पुत्रवधु को घटना की जानकारी दी। युवती के माता-पिता तत्काल खेत से लौटे। युवती की हालत खराब थी। वे जिला अस्पताल पहुंचे, जहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। इधर, पिता ने कोतवाली चंदपा पहुंचकर मामले की शिकायत की। पुलिस ने रूपेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। युवती के पिता ने बताया कि आरोपी शादीशुदा है तथा उनके घर भी आता-जाता रहता था। घटना के बाद से युवक फरार है। सीओ जेएन अस्थाना ने बताया कि टीम गठित कर दी गई हैं। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होगा।