फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Young ready to vote injury

वोट की चोट लगाने के लिए तैयार युवा

Thu, 02 Feb 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Thu, 02 Feb 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
Young ready to vote injury
मतदाता सूची - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव को लेकर फर्स्ट टाइम वोटर भी काफी उत्साहित हैं। चुनावी सीजन में युवा मतदाता वोट की चोट लगाने के लिए तैयार हैं। हर युवा का यही कहना है कि क्षेत्र के विकास के साथ-साथ शिक्षा के स्तर को दुरुस्त करने वाला विधायक चुनेंगे।
विज्ञापन


जो नेता चुनावी सीजन में बड़े-बडे़ वायदे करते हैं उनसे दूर रहेंगे। दूसरों को भी यही समझाया जाएगा।  झूठ का सहारा लेकर जीतने  वाली पार्टी और प्रत्याशियों से हर मतदाता दूरी बनाए। ईमानदार और अपनी विधानसभा क्षेत्र का भरपूर विकास कर सके ऐसे नेता को अपना नेता चुनें।
विज्ञापन


युवाओं ने अन्य लोगों से भी मतदान में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। चुनाव में वोट की चोट हर मतदाता लगाए और लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव के समय ही नेता और राजनीतिक पार्टियों को विकास और लोगों की समस्याएं दिखाई देती हैं। ऐसे नेताओं से बचना होगा। क्षेत्र का विकास और समस्या समाप्त करने वाला विधायक चुनेंगे।
- सोनू धनगर।

हर मतदाता के पास वोट है। पांच साल में उसे इसकी ताकत दिखाने का मौका मिलता है। हम तो ईमानदार और क्षेत्र का विकास कराने वाले को विधायक बनाएंगे।
- रवि बाबू।

 देश व समाज की तरक्की के लिए शिक्षा सबसे अहम है। इसके बिना देश प्रगतिशील नहीं बन सकता है। इसलिए शिक्षा को बढ़ावा देने वाली पार्टी और नेता को ही मैं वोट करूंगा तथा सभी को प्रेरित करूंगा। 

- मयंक चौधरी।

जो नेता और पार्टी कोरे वायदे करते  हैं। ऐसे लोगों से सभी मतदाता बचें और अच्छे और ईमानदार नेता को वोट करें। इस बार चुनाव में सभी मतदाता वोट की चोट जरूर लगाएं।
- कपिल जादौन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed