फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Young man's body found hanging at sister's house.

Hathras News: बहन के घर में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Mon, 12 Oct 2026 01:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 12 Oct 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Young man's body found hanging at sister's house.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
गांव परसारा में रविवार की सुबह गोवर्धन के रहने वाले युवक का शव मिलने से खलबली मच गई। युवक अपनी बहन के घर आया था। सुबह परिजनों ने देखा तो वह फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

माधुरी कुंड, गोवर्धन (मथुरा) का रहने वाला लोकेश (25) पुत्र पप्पू छह अक्तूबर को अपनी बहन मोहन देवी पत्नी भारत के घर गांव परसारा आया था। तब से लोकेश यहीं रह रहा था। लोकेश के बहनोई अन्य शहर में नौकरी करते हैं। जबकि मोहन देवी अपने मायके गई हुई थीं। यहां परिवार के अन्य लोगों के साथ ही वह घर में रह रहा था। पुलिस के अनुसार लोकेश पत्नी से विवाद के बाद यहां आया था तथा मानसिक रूप से परेशान था। वह बहनोई के कमरे में ही रह रहा था।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे तक जब लोकेश कमरे से बाहर नहीं आया तो उसका भांजा कमरे में पहुंचा। यहां उसे कुंदे के सहारे फंदे पर लटका देख भांजे के होश उड़ गए। लोकेश के गले पर दुपट्टे से फंदा बंधा हुआ था। घटना की जानकारी पर मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। चंदपा पुलिस ने शव को नीचे उतारा तथा पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सादाबाद योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होगी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed