{"_id":"6a1600af0f30a021e802d8b1","slug":"young-man-sustains-gunshot-wound-to-the-hand-under-suspicious-circumstances-hathras-news-c-56-1-hts1004-149118-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: संदिग्ध हालात में युवक के हाथ में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: संदिग्ध हालात में युवक के हाथ में लगी गोली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
मेंडू निवासी नीरज शर्मा को सोमवार रात घायल अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि दो बाइक सवार चार लोगों ने उन पर जानलेवा हमला किया। फायरिंग की, जिसमें उनका बांया हाथ जख्मी हो गया और बांये हाथ की हथेली फट गई।
फायरिंग की सूचना पर पहुंची कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। नीरज के अनुसार देर रात करीब दस बजे वह हाथरस से मथुरा-बरेली हाईवे होते हुए मेंडू जा रहे थे। मेंडू कट पर उतरते ही सर्विस लेन पर नकाबपोश चार लोगों ने उन्हें रोक लिया तथा सीधे तमंचा तान दिया।
बचाव के लिए उन्होंने हाथ आगे किया, जिससे गोली हथेली चीरते हुए निकल गई। एसएचओ हाथरस जंक्शन ललित शर्मा ने बताया कि युवक आगरा के अस्पताल में भर्ती है, जहां उपचार चल रहा है। मामला संदिग्ध लग रहा है। संवाद