{"_id":"6a0398609ad991dff904d295","slug":"young-man-suffers-heart-attack-while-starting-bike-dies-hathras-news-c-56-1-sali1016-148471-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बाइक स्टार्ट करते समय युवक को पड़ा हार्ट अटैक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बाइक स्टार्ट करते समय युवक को पड़ा हार्ट अटैक, मौत
Wed, 13 May 2026 02:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 13 May 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
शहर के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित खोड़ा हजारी इलाके में मंगलवार को एक युवक की हार्ट अटैक से अचानक मौत हो गई। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मृतक की पहचान ललित गौतम (40) के रूप में हुई है।
वह मूल रूप से शहर के बुर्ज वाला कुआं क्षेत्र के निवासी थे और पिछले 13-14 वर्षों से खोंड़ा हजारी इलाके में किराये के मकान में रह रहे थे। वह बच्चों को ट्यूशन पढ़ाते थे, जबकि उनकी पत्नी एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं।
परिजनों के अनुसार सोमवार को ललित गौतम बाइक से कहीं जाने के लिए घर से निकले थे। बाइक स्टार्ट करते समय उन्हें अचानक घबराहट महसूस हुई और उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। हालत खराब होने पर वह पास स्थित साईं मंदिर की सीढ़ियों पर बैठ गए। वहां वह बेहोश होकर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। संवाद