{"_id":"6400bdeffd22457fbc0c1145","slug":"young-man-standing-at-a-samosa-shop-shot-dead-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: समोसे लेने के लिए दुकान पर खड़ा था युवक, हमलावरों ने गोली मारकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: समोसे लेने के लिए दुकान पर खड़ा था युवक, हमलावरों ने गोली मारकर की हत्या
Thu, 02 Mar 2023 08:47 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 02 Mar 2023 08:47 PM IST
सार
युवक दुकान से समोसा लेने के लिए गए था। बताया जा रहा है कि इस बीच वहां पर आए बाइक सवार दो लोगों ने इन पर गोली चला दी। गोली मारने के बाद बाइक सवार तमंचा लहराते हुए गांव के बीच से फरार हो गए।
विज्ञापन
उपचार के दौरान युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव राजपुर में एक व्यक्ति की रंजिशन बाइक सवार दो लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। परिवार के लोग लहूलुहान अवस्था में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बात की जानकारी होने पर परिवार के लोग रोने बिलखने लगे। यहां पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की शाम को कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव राजपुर निवासी 40 वर्षीय सतीश चंद्र पुत्र प्रेमपाल अपने ही गांव में मौजूद चौराहा पर स्थित दुकान से समोसा लेने के लिए गए थे। बताया जा रहा है कि इस बीच वहां पर आए बाइक सवार दो लोगों ने इन पर गोली चला दी। गोली मारने के बाद बाइक सवार तमंचा लहराते हुए गांव के बीच से फरार हो गए।
विज्ञापन
गोली चलने की आवाज सुनते ही गांव में खलबली मच गई। परिवार के लोग मौके पर आ गए। लहूलुहान हालत में सतीश चंद्र को परिजन आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इस बात की जानकारी परिवार के लोगों को हुई, तो उनके होश उड़ गए। देखते ही देखते मृतक के गांव व परिवार के लोगों की जिला अस्पताल में भीड़ लग गई। सूचना पर हाथरस जंक्शन थाना प्रभारी रितेश कुमार भी जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।