{"_id":"653245fb74511fdaee077b07","slug":"young-man-poured-kerosene-on-fire-outside-hathras-kotwali-sadar-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: कोतवाली के सामने युवक ने मिट्टी का तेल उड़ेला, लगाई आग, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: कोतवाली के सामने युवक ने मिट्टी का तेल उड़ेला, लगाई आग, मचा हड़कंप
Fri, 20 Oct 2023 02:48 PM IST
चमन शर्मा
धवन वशिष्ठ, अमर उजाला, हाथरस
धवन वशिष्ठ, अमर उजाला, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 20 Oct 2023 02:48 PM IST
सार
कोतवाली सदर क्षेत्र के नाई का नगला निवासी 20 वर्षीय राम पुत्र राकेश की मोहल्ले में परचून की दुकान है। वहीं पर एक मेडिकल स्टोर की दुकान है। आरोप है कि मेडिकल स्टोर वाला राम को छेड़ता था और परेशान करता था। इसी से परेशान होकर युवक ने कोतवाली सदर पर पहुंचकर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली।
विज्ञापन
युवक को नहलाते पुलिसकर्मी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
युवक ने हाथरस की सदर कोतवाली के सामने अपने ऊपर मिट्टी का तेल उड़ेल लिया और आग लगा ली। जिसे देख पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिस युवक को उपचार के लिए बागला संयुक्त जिला अस्पताल ले गई है। जहां युवक का उपचार चल रहा है। मामले को लेकर युवक व युवक के परिजनों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस के आगरा रोड स्थित कोतवाली सदर के बाहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। यह देख कोतवाली सदर में मौजूद पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। आग की लपटों से घिरा युवक तुरंत ही पास के नाले में कूद गया। आनन-फानन पुलिस युवक को उपचार के लिए बागला संयुक्त जिला अस्पताल लेकर पहुंची। सूचना पर कोतवाली सदर पुलिस भी पहुंच गई। युवक व युवक के परिजनों से मामले को लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि कोतवाली सदर क्षेत्र के नाई का नगला निवासी 20 वर्षीय राम पुत्र राकेश की मोहल्ले में परचून की दुकान है। वहीं पर एक मेडिकल स्टोर की दुकान है। आरोप है कि मेडिकल स्टोर वाला राम को छेड़ता था और परेशान करता था। इसी से परेशान होकर युवक ने कोतवाली सदर पर पहुंचकर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। इंस्पेक्टर शिव कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। युवक का उपचार चल रहा है और वह अभी पूरी तरह से स्वस्थ है। युवक और उसके परिजन से मामले को लेकर पूछताछ चल रही है।