{"_id":"67cd918aa74871a6280a5ffe","slug":"young-man-injured-in-road-accident-report-filed-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बाइक आपस में भिड़ीं, सड़क हादसे में युवक घायल, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बाइक आपस में भिड़ीं, सड़क हादसे में युवक घायल, रिपोर्ट दर्ज
Sun, 09 Mar 2025 06:33 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 09 Mar 2025 06:33 PM IST
सार
हाथरस के मुरसान में गांव टिमरली के पास मथुरा-बरेली मार्ग पर गांव टिमरली निवासी बाइक सवार युवक राजू को दूसरी बाइक सवार दो युवकों ने टक्कर मार दी थी। हादसे में वह घायल हो गया था।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आमने-सामने आ रहीं बाइक आपस में भिड़ गईं। जिससे युवक घायल हो गया। घायल की पत्नी ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
हाथरस के मुरसान में गांव टिमरली के पास मथुरा-बरेली मार्ग पर 23 फरवरी को गांव टिमरली निवासी बाइक सवार युवक राजू को दूसरी बाइक सवार दो युवकों ने टक्कर मार दी थी। हादसे में वह घायल हो गया। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया।
9 मार्च को पत्नी संगीता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला का कहना है कि सिर में गंभीर चोटें आने के कारण खून के थक्के जम गए हैं। जबड़ा टूट गया है और पैर में फैक्चर हो गया है।
विज्ञापन