फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Young man injured after being attacked by pet dog

Hathras News: पालतू कुत्ते से कराया हमला, युवक घायल, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 31 Mar 2025 01:41 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 31 Mar 2025 01:41 AM IST
सार

कुत्ते को प्लॉट में शौच कराने से रोका तो आरोपियों ने कुत्ते से हमला करा दिया। कुत्ते ने युवक को घायल कर दिया। युवक ने कोतवाली में कुत्ते के मालिकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Young man injured after being attacked by pet dog
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रकाश नगर मुरसान रोड सादाबाद निवासी नवीन कुमार पुत्र राजेश कुमार ने सादाबाद कोतवाली में दीपक बालियान व शीला देवी निवासी प्रकाश नगर मुरसान रोड सादाबाद के खिलाफ कुत्ते से हमला कराने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


उन्होंने रिपोर्ट में बताया कि घटना दिनांक 26 मार्च की है। उसके घर के सामने खाली प्लॉट पड़ा है, जिसमें दूसरी गली के नामजद दीपक व उसकी मां शीला देवी अपने कुत्ते को शौच कराने लगीं, जब उसने मना किया तो नामजदों ने पालतू कुत्ते से उस पर हमला करा दिया, जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन


इसके बाद नामजद ईंट फेंकने लगे, जिससे उसके सिर में चोट आई है। उसके चाचा शीलेश बचाने आए तो उक्त दोनों एक राय होकर उनसे गाली गलौज करने लगे। पुलिस बुलाने पर धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed