{"_id":"67b76a6ea63aeaa1450630d4","slug":"young-man-going-to-buy-cake-for-son-birthday-dies-in-accident-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: बेटे के जन्मदिन के लिए केक लेने जा रहे युवक की हादसे में मौत, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: बेटे के जन्मदिन के लिए केक लेने जा रहे युवक की हादसे में मौत, परिवार में छाया मातम
Fri, 21 Feb 2025 01:17 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 21 Feb 2025 01:17 AM IST
सार
आशाराम बेटे के जन्मदिन पर केक लेने के लिए बाजार गए थे। उनके साथ मेंडू निवासी एक और व्यक्ति अशोक भी था। भैरव मंदिर के निकट कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेटे के जन्मदिन के लिए केक लेने जा रहा युवक कोतवाली जंक्शन क्षेत्र के कस्बा मेंडू में भैरव मंदिर के निकट 18 फरवरी को सड़क हादसे में घायल हो गया था। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर किया गया था। 20 फरवरी को अलीगढ़ से आगरा ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
कोतवाली जंक्शन क्षेत्र के कस्बा मेंडू के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी आशाराम के 10 वर्षीय बेटे भानु का 18 फरवरी को जन्मदिन था। आशाराम केक लेने के लिए बाजार गए थे। उनके साथ मेंडू निवासी एक और व्यक्ति अशोक भी था। भैरव मंदिर के निकट कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन
हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए थे। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। गंभीर हालत में आशाराम को जिला अस्पताल से अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। पुलिस ने 20 फरवरी को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन