{"_id":"6a8cb3112ff20850870cd418","slug":"68-year-old-mohan-completed-a-21-km-run-in-229-minutes-hathras-news-c-58-1-sdb1001-102625-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: 68 साल के मोहन ने 2.29 मिनट में पूरी की 21 किमी की दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: 68 साल के मोहन ने 2.29 मिनट में पूरी की 21 किमी की दौड़
विज्ञापन
जीते हुए मेडल को दिखाते मोहन सिंह आर्य। स्रोत : स्वयं
- फोटो : Self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में 23 अगस्त को टफ मैराथन के तीसरे संस्करण में मोहन सिंह आर्य (68) ने 2 घंटा 29 मिनट में 21 किलोमीटर की दौड़ पूरी कर मेडल अपने नाम किया। सादाबाद के गांव मन्स्या निवासी मोहन सिंह भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के सेवानिवृत्त मुख्य लेखाधिकारी हैं।
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से शुरू हुई 21 किलोमीटर की इस दौड़ में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। इससे पहले 16 अगस्त को चंडीगढ़ में लेक टू लेक 30 किलोमीटर दौड़ और नौ अगस्त को माउंट आबू में 21 किलोमीटर दौड़ भी उन्होंने पूरी की थी। मोहन सिंह आर्य का कहना है कि यदि कोई स्वस्थ और लंबा जीवन जीना चाहता है तो उसे नियमित दौड़ को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। वह करीब 60 वर्ष से दौड़ से जुड़े हैं।
वर्ष 1985 में वह आगरा विश्वविद्यालय के एथलेटिक्स चैंपियन रहे। साथ ही राजा बलवंत सिंह डिग्री कॉलेज आगरा में भी एथलेटिक्स के चैंपियन रह चुके हैं। 68 वर्ष की उम्र में भी लगातार लंबी दूरी की मैराथन पूरी कर रहे मोहन सिंह आर्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बने हैं। उनका कहना है कि उम्र केवल एक संख्या है। इच्छाशक्ति मजबूत हो और जीवनशैली अनुशासित हो तो व्यक्ति किसी भी उम्र में फिट रह सकता है।