{"_id":"660c49c3918b4e21ac002f89","slug":"young-man-face-cut-with-manjha-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: स्कूटी से जा रहे युवक मांझे की चपेट में आया, चेहरा कटा, आए 11 टांके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: स्कूटी से जा रहे युवक मांझे की चपेट में आया, चेहरा कटा, आए 11 टांके
Tue, 02 Apr 2024 11:39 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 02 Apr 2024 11:39 PM IST
सार
युवक स्कूटी से अलीगढ़ रोड पर किसी काम के सिलसिले में गया था। जब वह वापस घर आ रहा था। तभी ओवरब्रिज पर एक चीन निर्मित मांझे की चपेट में आ गया। जिससे उसका चेहरा कट गया।
विज्ञापन
चाइनीज मांझा बना मौत का धागा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गर्मी के साथ ही पतंगबाजी शुरू हो गई है। 2 अप्रैल दोपहर तालाब चौराहा स्थित ओवरब्रिज पर स्कूटी सवार युवक मांझे की चपेट में आ गया। जिससे उसका चेहरा कट गया, 11 टांके लगा कर उसका उपचार किया गया है।
विज्ञापन
मोहन गंज निवासी माधव वार्ष्णेय पुत्र उत्तम वार्ष्णेय पहर स्कूटी से अलीगढ़ रोड पर किसी काम के सिलसिले में गया था। जब वह वापस घर आ रहा था। तभी ओवरब्रिज पर एक चीन निर्मित मांझे की चपेट में आ गया। जिससे उसका चेहरा कट गया। खून बहता देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। यातायात ठहर गया। इसकी जानकारी घायल युवक के परिजनों को दी गई। परिजन आनन-फानन में युवक को चिकित्सक के पास ले गए। जहां चिकित्सक ने युवक के चेहरे पर 11 टांके लगाए।
विज्ञापन