फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Young man dies under suspicious circumstances, murder charges filed

Hathras News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, हत्या का आरोप

Sun, 10 Aug 2025 01:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Young man dies under suspicious circumstances, murder charges filed
कोतवाली क्षेत्र के गांव महमूदपुर में शनिवार को श्याम वीर (43) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। इससे परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के भाई ने उसकी पत्नी पर हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन




मृतक के भाई रिंकू ने बताया कि दो दिन पहले श्यामवीर का शहर के तालाब चौराहे पर कुछ लोगों से झगड़ा हुआ था। उन लोगों ने उसे पीटा था। इसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह शुक्रवार को अस्पताल में अपने भाई से मिला था। उस समय उसकी हालत ठीक थी।
विज्ञापन




शुक्रवार देर शाम श्यामवीर की पत्नी उसका शव एक टेंपो वाले के साथ लेकर गांव पहुंची। उसने श्यामवीर की मौत के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। परिवार के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मृतक के भाई रिंकू ने आरोप लगाया है कि श्यामवीर की हत्या कुछ लोगों ने की है। उसकी पत्नी का भी इसमें हाथ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण का कहना है कि अभी परिवार वालों की तरफ से कोई तहरीर नहीं प्राप्त हुई है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद युवक की मौत का कारण पता चलेगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed