फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Young man dies nine days before marriage

शादी से नौ दिन पहले युवक की मौत: खुशियां मातम में बदली, हर आंख नम, घर में मची चीत्कार

Mon, 02 Dec 2024 04:35 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 02 Dec 2024 04:35 AM IST
सार

राहुल के पिता संत हैं और उन्होंने रिंग सेरेमनी होने तक उसे घर से बाहर निकलने के लिए मना किया था। परिजनों और लोगों का कहना है कि काश राहुल ने पिता की बात मान ली होती तो वह आज जिंदा होता।

विज्ञापन
Young man dies nine days before marriage
मृतक राहुल की शादी का कार्ड - फोटो : परिजन

विस्तार

हाथरस रोड पर गांव बढ़ार चौराहे के पास मैक्स ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक राहुल राठौर (24) की मौत हो गई, उसके दो दोस्त घायल हो गए। राहुल की 10 दिसंबर को शादी होनी थी और 5 नवंबर को रिंग सेरेमनी थी। हादसे के वक्त वह खरीदारी करने के लिए दोस्तों के साथ आगरा जा रहा था।

विज्ञापन


राहुल हाथरस के गांव मीतई निवासी रविंद्र सिंह का पुत्र था। वह बाइक से अपने दोस्त राघवेंद्र और नितिन के साथ 1 दिसंबर दोपहर करीब एक बजे शादी के लिए कपड़े व अन्य सामान खरीदने आगरा जा रहा था। बाइक को राघवेंद्र चला रहा था। सादाबाद के गांव बढ़ार के चौराहे के पास मैक्स (लोडर वाहन) ने बाइक में टक्कर मार दी। एबुलेंस से तीनों को सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाया गया, जहां राहुल को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। राघवेंद्र को आगरा के लिए रेफर किया गया है। नितिन के हल्की चोटें आईं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

दूल्हे के रूप में देखना था...बार-बार बोल रहीं मां, सदमे से हो रही बेहोश

हादसे में राहुल की मौत की खबर से शादी वाले घर की खुशियां मातम में बदल गई। मां रोते हुए एक ही बात कह रही थी कि जिसे दूल्हे के रूप में देखना था, उसे अब इस हाल में कैसे देख पाऊंगी। सदमे से वह बार-बार बेहोश हो रही थी। परिजन और रिश्तेदार उन्हें संभालने की कोशिश कर रहे थे।

राहुल का परिवार मूलरूप से अलीगंज एटा का रहने वाला है और फिलहाल गांव मीतई में रह रहा है। कुछ माह पहले राहुल की शादी चौबे वाले महादेव, सोखना रोड स्थित राम चंद्र कॉलोनी के रहने वाले राजवीर सिंह चौहान की बेटी वंदना से तय हुई थी। दोनों ही परिवारों में शादी की तैयारियां चल रही थीं। राहुल का दिल्ली में टेडी बियर बनाने का कारोबार करता था। रविवार की दोपहर को राहुल अपने दोस्त नितिन व राघवेंद्र के साथ आगरा से शादी की खरीदारी करने के लिए अपने घर मीतई से बाइक से निकला था। 
मृतक राहुल
काश मान ली होती पिता की बात तो नहीं जाती जान
राहुल के पिता संत हैं और उन्होंने रिंग सेरेमनी होने तक उसे घर से बाहर निकलने के लिए मना किया था। परिजनों और लोगों का कहना है कि काश राहुल ने पिता की बात मान ली होती तो वह आज जिंदा होता। परिजनों ने बताया कि मृतक राहुल के पिता रविंद्र सिंह राठौर गोर्वधन में संत हैं। उन्होंने राहुल को पांच दिसबंर तक घर से निकलने के लिए मना किया था।

उन्होंने ज्योतिषीय आकलन के आधार पर बताया था कि पांच दिसंबर तक तिथियां थोड़ी भारी हैं। उन्होंने चार दिसंबर को होने वाली रिंग सेरेमनी की तारीख बदल थी और इसके लिए पांच दिसंबर की तिथि नियत की थी। उन्होंने यह भी कहा था कि जो भी कार्यक्रम करने हैं, उन कार्यक्रमों को सीधे शादी समारोह के दौरान ही कर लेना। परिजनों ने बताया कि मृतक का अंतिम संस्कार एटा के अलीगंज में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed