{"_id":"68977ccef9f658e243016e97","slug":"young-man-died-after-getting-burnt-by-electric-current-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बिजली के खंभे पर काम करते समय लगा करंट, झुलसे युवक की उपचार के दौरान हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बिजली के खंभे पर काम करते समय लगा करंट, झुलसे युवक की उपचार के दौरान हुई मौत
Sat, 09 Aug 2025 10:22 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 09 Aug 2025 10:22 PM IST
सार
बिजली के खंभे पर काम करते समय युवक को करंट लग गया, जिससे वह झुलस गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
मृतक नीतेश
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव गीगला के निकट 8 अगस्त को बिजली के खंभे पर काम करते समय करंट लगने से झुलसे चंदपा कोतवाली क्षेत्र गांव नगला खिरनी निवासी नीतेश (19) पुत्र केसरी सिंह की 9 अगस्त को उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि नीतेश विद्युत विभाग में ठेकेदार के अधीन विद्युत लाइन पर काम करता था। करंट लगने से वह झुलस गया। उपचार के दौरान नीतेश की मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसकी मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नीतेश की अभी तक शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन