{"_id":"63cfa494c67c3f1f3270c8e1","slug":"young-man-dead-body-found-lying-in-field-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: खेत में पड़ा मिला युवक का शव, कटा हुआ था गला, हत्या की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: खेत में पड़ा मिला युवक का शव, कटा हुआ था गला, हत्या की संभावना
Tue, 24 Jan 2023 02:57 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 24 Jan 2023 02:57 PM IST
सार
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नयावास निवासी युवक सोमवार की देर शाम को अपने घर से निकला था, लेकिन वह देर रात तक घर वापस नहीं लौटा। मंगलवार की सुबह गांव गंगचौली के निकट खेत में युवक का शव पड़ा मिला। युवक का गला कटा हुआ था।
विज्ञापन
मृतक अशोक
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नयाबास निवासी युवक का शव पास के ही एक गांव के निकट खेत में पड़ा मिला। जानकारी पर आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। वहां पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा। युवक का गला कटा हुआ है, जिसे लेकर परिवार के लोग उसकी हत्या किए जाने की बात कह रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नयावास निवासी 32 वर्षीय अशोक उर्फ बाबूजी पुत्र नरेंद्र सिंह सोमवार की देर शाम को अपने घर से निकला था, लेकिन वह देर रात तक घर वापस नहीं लौटा। परिवार के लोग उसकी तलाश में लग गए, लेकिन उसका कहीं पर कोई भी सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह गांव गंगचौली के निकट खेत में अशोक का शव पड़ा देख लोगों के होश उड़ गए। इस बात की जानकारी परिजनों को हुई, तो वह भी मौके पर पहुंच गए। अशोक का गला कटा हुआ था। देखते ही देखते स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। वहां पर इलाका पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अब पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुटी है। परिजन युवक की हत्या किए जाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन