{"_id":"6a79fa8576c42cbc3a0bdd66","slug":"young-man-cut-the-veins-of-hand-with-a-sharp-knife-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: किसी बात को लेकर टेंशन में था, युवक ने धारदार चाकू से काटीं हाथ की नसें, हुई दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: किसी बात को लेकर टेंशन में था, युवक ने धारदार चाकू से काटीं हाथ की नसें, हुई दर्दनाक मौत
Mon, 10 Aug 2026 09:52 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 10 Aug 2026 09:52 PM IST
सार
सुभाष किसी बात को लेकर परेशान था। वह गहरे मानसिक अवसाद से गुजर रहा था। रात्रि में उसने एक धारदार चाकू से अपने बाएं हाथ की नसें काट लीं। परिजन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
अवसाद के चलते युवक ने की खुदकुशी
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
सिकंदराराऊ कोतवाली के गांव कचौरा में रविवार रात एक दुखद घटना सामने आई। 32 वर्षीय अविवाहित युवक सुभाष ने मानसिक अवसाद के चलते अपने हाथ की नसें काट लीं। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव निवासी सुभाष पुत्र वीरेंद्र रविवार को किसी अज्ञात बात को लेकर परेशान था। वह गहरे मानसिक अवसाद से गुजर रहा था। रात्रि लगभग 10:45 बजे उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। उसने एक धारदार चाकू से अपने बाएं हाथ की नसें काट लीं। जब घरवालों ने सुभाष को इस गंभीर हालत में देखा तो वे तुरंत हरकत में आए। वे तत्काल उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। हालांकि स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
डॉक्टरों ने बताया कि नस कटने के बाद शरीर से बहुत ज्यादा रक्त बह गया था। इसी अत्यधिक रक्तस्राव के कारण सुभाष की मौत हुई। कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा का कहना है कि परिजनों ने लिखित में कोई शिकायत नहीं की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
विज्ञापन