फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Young man committed suicide by shooting due to domestic dispute

Hathras News: गृह क्लेश में युवक ने गोली मारकर दी थी जान

Sat, 28 Dec 2024 01:37 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 28 Dec 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Young man committed suicide by shooting due to domestic dispute
कोतवाली जंक्शन क्षेत्र के गांव मल्है निवासी विकास ने गृह क्लेश के कारण गोली मारकर आत्महत्या की थी। पुलिस को छानबीन में पता चला है कि मृतक का अनैतिक संबंधों के कारण पत्नी से झगड़ा चल रहा था। शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव मल्है निवासी विकास सेंगर (24) की बृहस्पतिवार को संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई थी। पुलिस भी मौके पर पहुंची थी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। परिजन रंजिश के चलते हत्या का आरोप लगा रहे थे। पुलिस मौत के पीछे के कारणों की जांच में जुट गई थी।
विज्ञापन

विकास के परिजनों ने पड़ोसी गांव के ही एक व्यक्ति पर विकास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। विकास के चचेरे भाई का आरोप है कि विकास लेबर लेने के लिए पड़ौस के गांव गया था। वहां उसकी गांव के ही एक व्यक्ति से विवाद हो गया। आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इसी से डर कर विकास ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टर्माटम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा का कहना है कि नजदीक से गोली लगी है, जिससे प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। विकास के एक युवती से संबंधों की बात भी सामने आई थी। इस पहलू को ध्यान में रखकर भी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed