{"_id":"68713feea25c5f0a920f6c0a","slug":"young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-from-fan-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: पत्नी से मोबाइल फोन पर हुई कहासुनी, युवक ने कमरे में चुनरी का फंदा बनाकर पंखे से लटक कर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: पत्नी से मोबाइल फोन पर हुई कहासुनी, युवक ने कमरे में चुनरी का फंदा बनाकर पंखे से लटक कर दी जान
Fri, 11 Jul 2025 10:16 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 11 Jul 2025 10:16 PM IST
सार
थाना पुलिस के अनुसार युवक शराब पीने का आदी था और इसी पर घर में कलह होती रहती थी। कलह और उसकी शराब पीने की लत से परेशान होकर पत्नी अपने मायके चली गई थी।
विज्ञापन
मृतक गौरव
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
हसायन कस्बे में 11 जुलाई को पत्नी से मोबाइल फोन पर हुई कहासुनी के बाद युवक गौरव (25) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता के मुताबिक युवक शराब पीने का आदी था और चार दिन पहले उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर मायके चली गई थी।
विज्ञापन
गौरव गांव भरतपुर मार्ग स्थित कस्बे की बाहरी बस्ती का रहने वाला था। पिता ठाकुरदास ने बताया कि 11 जुलाई सुबह करीब साढ़े 11 बजे गौरव घर के ही एक कमरे में ही चुनरी का फंदा बनाकर पंखे से लटक गया। उन्होंने उसे फंदे से लटके देखा तो नीचे उतारा और उसे लेकर कस्बे में एक अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पिता ने बताया कि घटना से पहले गौरव ने मोबाइल फोन पर अपनी पत्नी से बात की थी और दोनों के बीच फोन पर कहासुनी हो गई थी। थाना पुलिस के अनुसार युवक शराब पीने का आदी था और इसी पर घर में कलह होती रहती थी। कलह और उसकी शराब पीने की लत से परेशान होकर पत्नी अपने मायके चली गई थी। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन