फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Young man commits suicide by shooting himself in hathras

हाथरस: गृह क्लेश में युवक ने गोली मारकर की खुदकुशी, पत्नी से हुआ था विवाद

Mon, 14 Jun 2021 11:16 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 14 Jun 2021 11:16 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह करीब छह बजे कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव गढ़ी बलना निवासी विपिन उर्फ विवेक (32 वर्ष) पुत्र ज्ञान सिंह ठाकुर का अपनी पत्नी व मां से विवाद हो गया। इसी बीच गुस्साए विपिन ने खुद को गोली मार ली। 

विज्ञापन
Young man commits suicide by shooting himself in hathras
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस कोतवाली के गांव गढ़ी बलना में गृह क्लेश के चलते एक युवक ने खुद को गोली मार ली। इस बात की जानकारी परिजनों को हुई तो उनके होश उड़ गए। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद इलाका पुलिस गांव पहुंच गई और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह करीब छह बजे कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव गढ़ी बलना निवासी विपिन उर्फ विवेक (32 वर्ष) पुत्र ज्ञान सिंह ठाकुर का अपनी पत्नी व मां से विवाद हो गया। इसी बीच गुस्साए विपिन ने खुद को गोली मार ली। 
विज्ञापन


यह देख मां व पत्नी की चीख निकल गई। परिवार के अन्य लोग मौके पर आ गए और आनन-फानन में विपिन को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर डॉक्टर ने उसे देखा और मृत घोषित कर दिया। इस बात की जानकारी कोतवाली हाथरस गेट पुलिस को दी गई। जिसके शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब साढ़े आठ बजे पुलिस को मामले की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जानकारी ली। सीओ सिकंदराराऊ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि युवक ने स्वयं की अपने आप को गोली मारी है। पुलिस बल मौके पर मौजूद है। अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed