{"_id":"6afa155a8807d7d712098ee1","slug":"sensitive-polling-booths-will-be-examined-before-the-election-hathras-news-c-56-1-sali1016-157092-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: निर्वाचन से पहले संवेदनशील बूथों की होगी पड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: निर्वाचन से पहले संवेदनशील बूथों की होगी पड़ताल
विज्ञापन
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। डीएम सत्य प्रकाश पटेल ने सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों को अपने क्षेत्रों के संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों का स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त कराने और मतदाताओं को निर्भीक होकर मतदान का माहौल उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
रविवार को पुलिस लाइन स्थित ऑडिटोरियम में प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर डीएम ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अधिकारी बूथों तक पहुंचने वाले रास्तों, सड़कों, पुलिया और भवनों की स्थिति जांचें। बिजली, पेयजल, शौचालय, रैंप, दरवाजे और खिड़कियों की उपलब्धता का भौतिक सत्यापन कर कमियों को समय से दूर कराएं।
मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा करते हुए उन्होंने 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं, महिलाओं और अन्य पात्र नागरिकों के नाम सूची में शामिल कराने के निर्देश दिए। 21, 22, 27 और 28 नवंबर को विशेष अभियान के दौरान बूथों पर बीएलओ की मौजूदगी सुनिश्चित कराएं। अपात्र प्रविष्टियों का नियमानुसार निराकरण करने के साथ ईपी और जेंडर रेशियो में सुधार पर भी ध्यान दें।
विज्ञापन
एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने कहा कि निरीक्षण केवल औपचारिकता न रहे। अधिकारी स्थानीय लोगों से संवाद कर भयभीत मतदाताओं और माहौल बिगाड़ने वाले व्यक्तियों की पहचान करें। बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व, एएसपी सहित अन्य अधिकारियों ने भी निर्वाचन संबंधी दायित्वों की जानकारी दी। डीएम ने नोडल अधिकारियों को आपसी समन्वय से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।