{"_id":"575dacde4f1c1b293e11bba5","slug":"yoga-day-s-success-derived-awareness-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग दिवस की सफलता को निकाली जनजागरण रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग दिवस की सफलता को निकाली जनजागरण रैली
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
जन जागरण रैली में शामिल लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। भारत स्वाभिमान के तत्वावधान में 21 जून मंगलवार को बागला कॉलेज मैदान में आयोजित विश्व योग दिवस के मौके सुबह 5 बजे से योग कराए जाएंगे। इसके लिए रविवार को सुबह 6 बजे से बाग बैनीराम से जनजागरण रैली निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में योग से जुडे़ लोगों ने सहभागिता कर लोगों को योग से निरोग रहने के लिए जागरूक किया।
जन जागरण रैली बाग बैनीराम से शुरू होकर गौशाला रोड़, मेंडू गेट, चक्कीबाजार, सब्जीमंडी नयागंज चौराहा, पत्थर बाजार, सराफा, रूई की मंडी, घंटाघर, हलवाई खाना, गुडिहाई, सासनी गेट चौराहा, होते हुए वापस बाग बैनीराम पहुंची। जहां भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी ऋषि कुमार ने योग दिवस के मौके पर बागला कॉलेज में होने वाले कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद प्रसाद वितरित कर जनजागरण रैली का समापन किया गया।
रैली में प्रमुख रूप से बिक्रम सिंह, बुद्धसैन आर्य, डॉ.श्याम वर्मा, गुलाबचंद, नरेंद्र बंसल, डौली शर्मा, ललिता सिंघल, पूनम शर्मा, रीता मित्तल, पुष्पा वर्मा, अभिषेक आर्य, अनिल कूलवाल, उत्तमचंद, सुनील वर्मा, रिंकू वर्मा, मुकेश कातिब सहित बड़ी संख्या में योग से जुडे़ भाई बहिन शामिल हुए। इन लोगों ने शहर में लोगों को योग शिविर में शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र भी वितरित किए।