फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Writer's suspension on irregularity

अनियमितता पर लेखपाल सस्पेंड

Fri, 27 Apr 2018 12:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। Updated Fri, 27 Apr 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
Writer's suspension on irregularity
लेखपाल - फोटो : demo pic
24 घंटे के भीतर एक और लेखपाल पर कार्रवाई का डंडा चल गया। गांव सेनपुर पर तैनात लेखपाल नीलेश चौधरी को एसडीएम सदर अरुण कुमार सिंह ने निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


लेखपाल पर ग्राम सभा की जमीन पर खड़े पेड़ों की नीलामी में अनियमितताएं बरतने का आरोप है। निलंबन अवधि में लेखपाल को कार्यालय से संबद्ध किया गया है और शिकायत की जांच का जिम्मा तहसीलदार सदर को सौंपा गया है।

एसडीएम की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक तहसीलदार द्वारा लेखपाल नीलेश चौधरी के खिलाफ प्रेषित रिपोर्ट में कहा गया है। ग्राम सेनपुर में ग्रामसभा की भूमि में लगे पेड़ों की नीलामी प्रक्रिया में विधिक प्रावधानों का पालन नही किया गया है।
विज्ञापन


नियम विरुद्ध तरीके से ग्राम सभा के पेड़ों की बिक्री कराई गई। वस्तुस्थिति एसडीएम के संज्ञान में नहीं लाई गई और पदीय दायित्वों के निर्वहन में अनियमितता, लापरवाही व शिथिलता बरती गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही नियम विरुद्ध तरीके से कार्यवाही कर अपनी नकारात्मक कार्य प्रणाली का परिचय देकर अपनी संदिग्ध भूमिका को प्रदर्शित किया है। एसडीएम ने तहसीलदार की आख्या के आधार पर ग्राम सेनपुर की लेखपाल कु.नीलेश चौधरी को निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में नीलेश चौधरी को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed