फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Wrestling with a prize of Rs 1 lakh ended in a draw

Hathras News: बराबरी पर छूटी एक लाख रुपये की इनामी कुश्ती

Sun, 24 Sep 2023 12:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 24 Sep 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Wrestling with a prize of Rs 1 lakh ended in a draw
दाऊजी मेला के अखिल भारतीय कुश्ती बुर्ज दंगल में शुक्रवार को दूसरे दिन कई रोमांचक कुश्तियां हुईं। दूसरे दिन 51 हजार रुपये की अंतिम कुश्ती भारत केसरी पहलवान प्रवीण तोमर और सचिन पहलवान अलीगढ़ के बीच हुई। इस मुकाबले के रोमांच को देखते हुए आयोजकों ने इसकी इनामी राशि बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दी। काफी कश्मकश के बाद यह कुश्ती बराबरी पर छूटी।
विज्ञापन





दूसरे दिन की बड़ी कुश्ती 15 हजार रुपये की हरिओम पहलवान मथुरा और मोहित पहलवान के बीच हुई। यह कड़े मुकाबले के बाद बराबरी पर छूटी। दूसरी कुश्ती 31 हजार रुपये की रोहित सीआरपीएफ बुलंदशहर एवं दुष्यंत पहलवान दिल्ली के बीच हुई।
विज्ञापन




इसमें कड़े मुकाबले में रोहित पहलवान ने दुष्यंत को हराकर जीत हासिल की। इस मौके पर अवसर पर संयोजक मुनेशपाल सिंह, दंगल अध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री, सह संयोजक दीपक चौधरी, सह संयोजक अंकित पहलवान, दंगल संरक्षक दिव्य कृष्णा चमत्कारी, स्वागत अध्यक्ष राकेश शर्मा राजाजी, आशीष बंसल, अजित शर्मा, अनिल प्रधान, रजत चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed