{"_id":"59ac51a64f1c1b696a8b492c","slug":"wrestling-in-hathras-presence-of-sakshi-malik","type":"story","status":"publish","title_hn":"साक्षी मलिक की मौजूदगी में भिड़े पहलवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साक्षी मलिक की मौजूदगी में भिड़े पहलवान
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
महिला पहलवानों का हाथ मिलवाकर कुश्ती शुरू करातीं साक्षी मलिक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रज क्षेत्र के लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज के पंडाल में दंगल अखाडे़ में पहली बार गद्दों पर अंतर्राष्ट्रीय महिला एवं पुरुष कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ। दंगल को देखने के लिए हाथरस ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी। पूरा दंगल स्टेडियम भीड़ से खचाखच भरा हुआ था। देर रात तक हजारों की भीड़ दंगल का लुफ्त उठा रही थी। दंगल में पुरुष और महिला पहलवानों की रोमांचक भिड़ंत हुईं। यह कुश्ती अंतर्राष्ट्रीय नियमों के आधार पर कराई गईं।
इसमें भारतीय कुमार और कुमारी का चयन होना था। यह दंगल भारतीय खेल रिकॉर्ड में भी दर्ज किया जाएगा। इन कुश्तियों के लिए खासतौर पर अंतर्राष्ट्रीय रेफरी बुलाए गए थे। पूरी प्रतियोगिता अंतर्राष्ट्रीय नियमों के आधार पर हुई।
देर रात ओलंपिक की पदक विजेता साक्षी मलिक दंगल पहुंचीं। उन्होंने काफी देर तक दंगल में बैठकर कुश्तियों का लुत्फ उठाया। इसके बाद पति भारत केसरी सतलज पहलवान के साथ अखाड़े में पहुंचकर भीड़ का अभिवादन किया। साक्षी दो बार अखाड़े में पहुंचीं और उन्होंने दंगल में बुलाने के लिए आयोजकों का आभार जताया। साक्षी ने महिला पहलवानों की कुछ कुश्तियों के हाथ भी मिलवाए। आयोजकों ने प्रतीक चिह्न देकर साक्षी मलिक को सम्मानित किया।
विज्ञापन
कुश्ती दंगल का उद्घाटन भाजपा संगठन मंत्री भवानी सिंह, सांसद राजेश दिवाकर और सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और पूजा-अर्चना कर किया। देर रात बरौली के विधायक व पूर्व मंत्री ठा. दलवीर सिंह, अलीगढ़ के शहर विधायक संजीव राजा भी दंगल में भाग लेने पहुंचे और कई पहलवानों के हाथ मिलवाए। दंगल संरक्षक पूर्व अंतर्राष्ट्रीय पहलवान और पूर्व विधायक राजवीर पहलवान और दंगल संयोजक देवेंद्र शर्मा ने सभी अतिथियों का विशाल माला पहनाकर और प्रतीक चिन्ह भेंटकर जोशीला स्वागत किया।
कुश्ती दंगल में 36 भारत कुमार पहलवान व 24 भारत कुमारी पहलवानों का चयन होना था। देर रात शुरू हुए कुश्ती दंगल में पहली कुश्ती 80 किलो भार वर्ग की मोहित पहलवान रेलवे और अनूप पहलवान हरियाणा के बीच हुई, जिसका हाथ भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह, सांसद राजेश दिवाकर और विधायक वीरेंद्र सिंह राना ने संयुक्त रूप से मिलवाया। भाजपा जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार ने भी कुश्तियों के हाथ मिलवाए। पहले राउंड में दिल्ली के अनूप पहलवान ने चार प्वाइंट के साथ कुश्ती जीत ली।
दूसरी कुश्ती में काले होडल हरियाणा ने सौरभ चित्तौड़गढ़ राजस्थान को पराजित किया, जबकि तीसरी कुश्ती में संदीप पहलवान हरियाणा और विशाल पहलवान झज्जर हरियाणा के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें विशाल विजयी रहे। महिला वर्ग की एक कुश्ती में एशियाड चैंपियन ऋतु मलिक ने मेरठ की इंदु तोमर को चार प्वाइंट से शिकस्त दी। यह मुकाबला बेहद दिलचस्प रहा। भारत कुमार और भारत कुमारी के लिए प्रत्येक महिला व पुरुष पहलवान को छह से आठ राउंड प्वाइंट के लिए कुश्ती लड़नी थीं। जिस पहलवान के अधिक प्वाइंट होंगे, उसे ही विजेता घोषित किया जाएगा। कुश्ती शुरू होने से पूर्व सभी महिला व पुरुष पहलवानों का वजन कराया गया। वजन के हिसाब से ही महिला और पुरुष पहलवानों की जोड़ी बनाकर उनकी कुश्तियां कराई गईं।
पहलवान की मांसपेशियों में खिंचाव
हाथरस। मेला अखाड़े में चल रहे कुश्ती दंगल में जोर-आजमाइश के दौरान एक पहलवान की पांव की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया, जिसके बाद पहलवान को अखाड़ा छोड़कर जाना पड़ा।
साक्षी मलिक को देखने को उतावली रही भीड़
कुश्तियों के महामुकाबले को देखने के लिए मेला श्रीदाऊजी महाराज के अखाड़े में जबर्दस्त भीड़ उमड़ी। पूरा दंगल स्टेडियम भीड़ से खचाखच भरा हुआ था। खासकर साक्षी मलिक को देखने के लिए भीड़ ज्यादा उतावली नजर आई। उतावली भीड़ आसपास के पेड़ों, दीवारों, बल्लियों के अलावा टिन शेड के एंगिल पर भी चढ़ गई। भीड़ को संभालने में देर रात तक पुलिस कर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ रही थी। साक्षी समेत अंतर्राष्ट्रीय पहलवानों और वीआईपी के आगमन को देखते हुए दंगल स्टेडियम में सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए थे। अखाड़े के इर्द-गिर्द कड़ा सुरक्षा घेरा बनाया गया था। कई बार लोगों ने सुरक्षा घेरा तोड़ने की कोशिश की तो उन्हें सुरक्षा कर्मियों की सख्ती का सामना करना पड़ा।