{"_id":"6aa9acbc8a109f8ea70bef85","slug":"wrestlers-will-compete-under-wfi-rules-for-the-first-time-at-the-fair-hathras-news-c-56-1-hts1003-154210-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: मेले में पहली बार डब्ल्यूएफआई के नियमों के अनुसार लड़ेंगे पहलवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: मेले में पहली बार डब्ल्यूएफआई के नियमों के अनुसार लड़ेंगे पहलवान
Wed, 16 Sep 2026 02:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
अखिल भारतीय कुश्ती दंगल के संबंध में बैठक करते कमेटी के पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : Samvad
मेला श्रीदाऊजी महाराज के तहत आयोजित होने वाले अखिल भारतीय कुश्ती दंगल-2026 में पहली बार पहले दिन की कुश्तियां भारतीय कुश्ती संघ के आधिकारिक नियमों और मानकों के अनुसार कराई जाएंगी। कुश्ती संघ के प्रमुख अधिकारियों और रेफरी के दिशा-निर्देशन में होने वाले इन मुकाबलों का सीधा लाभ स्थानीय अखाड़ों के पहलवानों को मिलेगा, जिससे उनके लिए राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भविष्य की नई राहें खुलेंगी।
दंगल संयोजक विपुल गौड़ ने बैठक में बताया कि दंगल में बाहर से आए रेफरी व निर्णायकों की देखरेख में 100 से अधिक महिला और पुरुष पहलवान विभिन्न वजन वर्गों में अपनी ताकत का लोहा मनवाएंगे। मुख्य आकर्षण पुरुष वर्ग में 57-65, 65-85 और 85 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग की कुश्तियां होंगी। महिला वर्ग में 55-60 और 65-70 किलोग्राम भार वर्ग में पहलवान जोर आजमाइश करेंगी।
प्रत्येक वर्ग के विजेताओं को गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज मेडल से सम्मानित किया जाएगा। इसके उपरांत 18 से 22 सितंबर तक परंपरागत दंगल का आयोजन होगा, जिसमें देश-विदेश के नामचीन और दिग्गज पहलवान अखाड़े में उतरेंगे। बैठक में दंगल अध्यक्ष संतोष शर्मा, सुमित शर्मा, अशोक शर्मा, संदीप जादौन, रानू ठाकुर, गौरव रावत, सौरभ शर्मा, रूपेश दीक्षित, यश वार्ष्णेय, गोपाल माहेश्वरी, गगन शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण होंगे मुख्य अतिथि
अखिल भारतीय कुश्ती दंगल में भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। उनके साथ प्रदेश सरकार की प्रभारी मंत्री बेबीरानी मौर्य, सांसद अनूप प्रधान, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, विधायक सदर अंजुला माहौर, विधायक सादाबाद प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू, विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राणा सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे।
कल सुबह निकलेगी भव्य शोभायात्रा
दंगल के शुभारंभ से पूर्व बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा अटल टाल बगीची से शुरू होकर सुबह 11:30 बजे मेला परिसर स्थित अखाड़े में संपन्न होगी। यह पहली बार है, जब शोभायात्रा सुबह निकाली जाएगी।