फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Wow! Borrowing from school to sports

वाह! खेलकूद के लिए स्कूल से लिया उधार

Thu, 17 Nov 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Thu, 17 Nov 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Wow! Borrowing from school to sports
zd - फोटो : Getty Images

विज्ञापन
भूवेंद्र सेंगर 
बेसिक शिक्षा परिषद से जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए शासन ने अभी तक पैसा नहीं दिया है, जबकि शिक्षा सत्र के अनुसार खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन का समय नजदीक आ गया है।

इस स्थिति से निपटने के लिए अब विभाग ने कर्ज की धनराशि से पैसे से प्रतियोगिता कराने का निर्णय लिया है। विभाग ने उच्च प्राथमिक विद्यालय अखईपुर से 95 हजार रुपये का लोन लिया है, जिससे जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न कराई जा सके। 
विज्ञापन


विभाग के पास जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कराने के लिए अभी तक कोई पैसा उपलब्ध नहीं कराया गया है, जबकि शैक्षिक पंचांग के अनुसार नवंबर माह में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन हालात से निपटने के लिए विभाग की जिला स्तरीय खेलकूद समिति ने 24-25 नवंबर को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कराने का निर्णय लिया है।

विभाग ने इस प्रतियोगिता को कराने के लिए विभाग के सभी विद्यालयों के खातों को खंगाला, जिसके बाद विभागीय अधिकारियों को जानकारी मिली की उच्च प्राथमिक विद्यालय अखईपुर के खाते में करीब 1.25 लाख रुपये उपलब्ध हैं, जिसे देखकर विभाग ने इस विद्यालय से 95 हजार रुपये का लोन ले लिया है, जिससे विभाग की विधिवत रूप से खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा सके।


विभाग से पैसा मिलने के बाद इस विद्यालय का पैसा वापस करने करने का निर्णय लिया है।

विद्यालय के पास विद्यार्थियों का पैसा था, जिसे विभाग से खेलकूद का बजट नहीं मिलने तक लोन के रूप में लिया गया है। खेलकूद का बजट आने के बाद इसे वापस कर दिया जाएगा।
- रेखा सुमन, बीएसए हाथरस

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed