{"_id":"661430c5519ff1b502028d58","slug":"worship-of-shailputri-on-the-first-day-of-navratri-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chaitra Navratri: नवरात्र के पहले दिन शैलपुत्री की आराधना, खूब बिक रही पूजन-व्रत सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chaitra Navratri: नवरात्र के पहले दिन शैलपुत्री की आराधना, खूब बिक रही पूजन-व्रत सामग्री
Mon, 08 Apr 2024 11:31 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 08 Apr 2024 11:31 PM IST
सार
चैत्र नवरात्र को लेकर बाजार में व्रत के दौरान प्रयोग में आने वाले वाला कूटू का आटा, सिंघाड़ी की आटा, समा के चावल समेत अन्य सामान दुकानों पर खरीदते हुए लोग नजर आए। इधर फलों की दुकानों पर भी केला, सेब, संतरा व अंगूर आदि की खूब बिक्री हुई।
विज्ञापन
शैलपुत्री
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
9 अप्रैल से चैत्र नवरात्रों की शुरूआत हो रही है। पहले दिन मंदिरों में माता शैलपुत्री की आराधना की जाएगी। 8 अप्रैल को पूरे दिन शहर के मंदिरों में तैयारियों का सिलसिला चलता रहा। बाजार में पूजन, व्रत सामग्री की खूब बिक्री हुई।
विज्ञापन
शहर के बौहरे वाली देवी मंदिर, चांमण गेट चामण मंदिर, रमनपुर चामुंडा मंदिर, पथवारी मंदिर में आयोजनों को लेकर तैयारियां की गईं। बाजार में व्रत के दौरान प्रयोग में आने वाले वाला कूटू का आटा, सिंघाड़ी की आटा, समा के चावल समेत अन्य सामान दुकानों पर खरीदते हुए लोग नजर आए। इधर फलों की दुकानों पर भी केला, सेब, संतरा व अंगूर आदि की खूब बिक्री हुई।
विज्ञापन