फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   worship done at home, dola not come out

नहीं निकला गणेश जी का डोला, घरों में ही हुई पूजा

Sat, 22 Aug 2020 11:34 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
worship done at home, dola not come out
नगर के मोहल्ला नौरंगाबाद पंचमुखी हनुमान मंदिर में गणेश जी डोला जाते युवक। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

इस बार प्रमुख पर्व गणेश चतुर्थी भी कोरोना की भेंट चढ़ गया। पर्व पर जहां नगर में जगह जगह पंडाल लगाए जाते थे वह नदारद रहा। लोगों ने घरों में ही सजावट कर गणपति बप्पा की पूजा अर्चना की। नगर के मोहल्ला बगिया बारहसैनी से प्रतिवर्ष गणेश जी को डोला निकलता था लेकिन कोरोना प्रतिबंध के चलते इस बार मंदिर का आंगन सूना सूना नजर आया। हालांकि, मंदिर की विशेष सजावट की गई थी। नगर के अनेक मंदिरों में गणेश जी की आकर्षक सज्जा की गई। लोगों ने घरों में पूजा कर गणपति बप्पा मोरिया की जय जय के नारे लगाए।

बारहसैनी मंदिर में गणेश जी का शृंगार कर मंदिर सजाया गया। नगर के मोहल्ला बगिया बारहसैनी मंदिर में विधायक पुत्र हर्ष राना, पंकज गुप्ता, कमल नयन, लोकेश जादौन, चंद्रेश वार्ष्णेय, रामशंकर वार्ष्णेय, पंकज वार्ष्णेय, राजेंद्र कुमार, किशन कुमार, बृजकिशेेर खलीफा, निधीज राज वार्ष्णेय व अन्य ने पूजा की। वहीं, मोहल्ला नौरंगाबाद के पंचमुखी हनुमान मंदिर में कृष्णा यादव, विभोर माहेश्वरी, अमन गुप्ता, राज वार्ष्णेय, सागर वार्ष्णेय, बादल वार्ष्णेय, सुमित वार्ष्णेय ध्रुव राठी, वंश माहेश्वरी, सीमा वार्ष्णेय, रेखा माहेश्वरी, मोहिनी माहेश्वरी आदि ने डोला निकाला।

नगर के मोहल्ला बारहसैनी मंदिर में गणपति पूजा करत हर्ष राना।

नगर के मोहल्ला बारहसैनी मंदिर में गणपति पूजा करत हर्ष राना।- फोटो : SIKANDHRA RAHU

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed