Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   The hurdle of a waitlist on the journey back to work after Diwali

Hathras News: दिवाली के बाद काम पर वापसी की यात्रा में वेटिंग का रोड़ा

Wed, 11 Nov 2026 01:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 11 Nov 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
The hurdle of a waitlist on the journey back to work after Diwali
दिवाली मनाने के बाद काम पर लौटने वाले कामगारों और कर्मचारियों के सामने वापसी की रेल यात्रा बड़ी चुनौती बन गई है। मंगलवार को स्थिति यह रही कि आरक्षण काउंटरों से हुए 76 आरक्षणों में से 58 टिकट वेटिंग लिस्ट में जारी हुए, जबकि मात्र 18 यात्रियों को ही आरएसी या कन्फर्म सीट नसीब हो सकी।
विज्ञापन

लंबी वेटिंग और नो-रूम की स्थिति के चलते मुसाफिरों की चिंताएं बढ़ गई हैं। रेलवे द्वारा त्योहार के मद्देनजर चलाई गईं विशेष पूजा स्पेशल ट्रेनें भी इस भारी दबाव के आगे नाकाफी साबित हो रही हैं।
विज्ञापन

त्योहार मनाकर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और मुंबई जैसे औद्योगिक शहरों में अपनी ड्यूटी व काम-धंधे पर लौटने के लिए यात्रियों की जबर्दस्त भीड़ है। मंगलवार को हाथरस जंक्शन, हाथरस सिटी और हाथरस किला रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटरों पर दिनभर यात्रियों की आवाजाही बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पेशल ट्रेनों के फेरे कम होने और उनका समय अनुकूल न होने से आम यात्रियों को इनका पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। हाथरस जंक्शन पर दिल्ली-हावड़ा मुख्य रेलमार्ग की ट्रेनों का हाल सबसे बुरा है। मगध एक्सप्रेस, प्रयागराज एक्सप्रेस, पूर्वांचल और गोमती एक्सप्रेस सहित दिल्ली व कानपुर की ओर जाने वाली सभी गाड़ियों में वेटिंग का आंकड़ा 100 से 200 के पार पहुंच चुका है।
हाथरस सिटी स्टेशन से गुजरात, महाराष्ट्र व लखनऊ रूट की एक्सप्रेस ट्रेनों में भी यही स्थिति बनी हुई है। हाथरस किला स्टेशन के आरक्षण केंद्र पर भी सुबह से ही लाइन में खड़े कई दैनिक और दूर-दराज जाने वाले यात्रियों को निराशा हाथ लगी। तत्काल कोटे में भी चंद सेकंड में सीटें फुल हो जाने के कारण अधिकांश यात्रियों को मजबूरी में 50 से 80 तक की वेटिंग वाले टिकट लेकर यात्रा का जोखिम उठाना पड़ रहा है।

कई यात्री ऐसे भी रहे, जो घंटों कतार में लगे रहने के बाद टिकट कन्फर्म होने की कोई उम्मीद न देखकर मायूस होकर बिना टिकट लिए ही लौट गए। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों को चाहिए कि वे पहले से ही आरक्षण करा कर रखें, ताकि अंत समय पर दिक्कत न हो और रेलवे को अंदाजा रहे कि किस रूट पर कितना दवाब रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed