फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   worker was hit by an unknown vehicle and died

Hathras News: काम कर घर लौट रहे मजदूर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हुई मौत, परिवार में छाया मातम

Fri, 04 Jul 2025 05:54 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 04 Jul 2025 05:54 PM IST
सार

टाइगर हेल्प सिंह काम कर पैदल अपने घर वापस लौट रहे थे। रास्ते में नगला बीरी सहाय  स्थित सैयद के पास पीछे आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनमें टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
worker was hit by an unknown vehicle and died
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काम कर घर वापस लौट रहे मजदूर को 3 जुलाई की शाम एक अज्ञात वाहन ने नगला बीरी सहाय के पास टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया।

विज्ञापन


नाई का नगला निवासी  45 वर्षीय टाइगर हेल्प सिंह पुत्र महावीर सिंह काम कर पैदल अपने घर वापस लौट रहे थे। रास्ते में नगला बीरी सहाय  स्थित सैयद के पास पीछे आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनमें टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। मजदूर की मौत से परिवार में मातम छा गया। घटना स्थल पर भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed