{"_id":"67b633e3fad722852f0b739b","slug":"women-stopped-the-work-of-widening-the-road-on-kanwar-yatra-route-hathras-news-c-56-1-sali1016-127301-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: महिलाओं ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर सड़क के चौड़ीकरण का कार्य रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: महिलाओं ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर सड़क के चौड़ीकरण का कार्य रुकवाया
Thu, 20 Feb 2025 01:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 20 Feb 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव ठूलई में मथुरा-बरेली राजमार्ग पर अंडरपास की मांग को लेकर किसान और स्थानीय ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन जारी रहा।
बुधवार को महिलाएं भी धरनास्थल पर पहुंच गईं। महिलाओं ने धरना स्थल के सामने कांवड़ यात्रा के मद्देनजर चल रहे सड़क के चौड़ीकरण के कार्य को रुकवा दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग की ऊंचाई करीब फुट फुट है। इसके दोनों तरफ मलखान सिंह इंटर कॉलेज, मलखान सिंह डिग्री कॉलेज, वैष्णव ग्लोबल स्कूल और वीरांगना लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज स्थित हैं। हाईवे पर अतिरिक्त ऊंचाई होने की वजह से ग्रामीणों को ट्रैक्टर चढ़ाने एवं उतारने में काफी दिक्कतें आएंगी। इससे किसानों को नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
धरना स्थल पर पहुंचे किसान सभा के जिला महामंत्री शिवनंदन सिंह ने कहा कि वह इस प्रदर्शन में दो दिन से लगातार आ रहे हैं, लेकिन प्रशासन इसे गंभीरता से नहीं ले रहा। अभी तक इस समस्या का कोई समाधान नहीं निकला है।
उन्होंने चेतावनी दी कि बृहस्पतिवार से धरने को आमरण अनशन में बदल दिया जाएगा। यह अनशन तब तक चलेगा, जब तक इस समस्या का निदान नहीं होगा। यदि इसमें जनहानि होती है तो उसके लिए प्रशासन के साथ भाजपा के जनप्रतिनिधि जिम्मेदार होंगे।