फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Women's hospital running on the dependence of a doctor

एक डॉक्टर के भरोसे चल रहा महिला अस्पताल

Tue, 20 Aug 2019 11:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Women's hospital running on the dependence of a doctor
एक डॉक्टर के भरोसे चल रहा महिला अस्पताल
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में नजर आईं मात्र एक डॉक्टर
ओपीडी में महिला रोगियों को करना पड़ा कई घंटे इंतजार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कागजों में भले ही जिला महिला अस्पताल में करीब आठ डॉक्टरों की तैनाती है, लेकिन यह अस्पताल एक ही डॉक्टर के भरोसे चल रहा है। इसका नजारा मंगलवार को साफतौर पर देखने को मिला। एक ही डॉक्टर इमरजेंसी और ओपीडी का जिम्मा संभाले हुए थीं।
मंगलवार को जिला महिला अस्पताल में इलाज की उम्मीद लेकर आईं महिलाओं को काफी परेशानी झेलनी पड़ी, क्योंकि यहां पर मात्र एक महिला चिकित्सक (डॉ. वंदना पांडेय) थीं और उन पर इमरजेंसी, भर्ती वार्ड, सीजर और ओपीडी सभी का जिम्मा था, ऐसे में वह किस ड्यूटी को निभाएं, यह बात वह खुद नहीं समझ पा रहीं थीं, क्योंकि इमरजेंसी में भी उनके पास रोगियों की भीड़ लगी हुई थी।
विज्ञापन

प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं को भी वह देख रहीं थीं। ऐसे में ओपीडी की महिला रोगियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। 11 बजे के बाद ओपीडी में एक फार्मासिस्ट को बिठाया गया। तब कहीं जाकर महिला रोगियों को देखने की प्रक्रिया शुरू हुई। बताया जा रहा है कि यहां पर तैनात एक डॉक्टर को एडी ने अलीगढ़ अटैच कर रखा है। यहां पर तैनात एक डॉक्टर पर प्राइवेट अस्पतालों में जाकर प्रैक्टिस करने का भी आरोप है। यह बात विभागीय अधिकारियों की नजर में भी है, लेकिन इस बात को लेकर सभी चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह आठ बजे के अस्पताल आई हूं, लेकिन यहां पर कोई डॉक्टर नहीं बैठी हैं। 11 बज गए लाइन में खड़े होते हुए। पता नहीं कब तक डॉक्टर आएंगी।
-खुशबू, महिला रोगी।
घर से यह सोचकर जल्दी आए थे कि अस्पताल में जल्द नंबर आ जाएगा, लेकिन यहां तो ओपीडी में डॉक्टर ही नहीं बैठी हैं। दो घंटे से इंतजार कर रहे हैं।
-विनीता, महिला रोगी।
अलीगढ़ में अटैच डॉक्टर की वापसी के लिए कई बार पत्र लिख चुके हैं। रही बात एक डॉक्टर द्वारा प्राइवेट प्रैक्टिस किए जाने की तो यह गलत है। उन डॉक्टर को भी ओपीडी में बैठकर मरीजों को देखना चाहिए। इस बारे में मैं जानकारी करूंगा और अगर ऐसा हो रहा है तो जवाब मांगा जाएगा।
-डॉ. बृजेश राठौर, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed