{"_id":"5dc311698ebc3e5b0f47241b","slug":"women-s-commission-serious-on-allegations-against-hathras-garden-officer-hathras-news-ali218119120","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस के उद्यान अधिकारी पर लगे आरोपों पर महिला आयोग गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस के उद्यान अधिकारी पर लगे आरोपों पर महिला आयोग गंभीर
विज्ञापन
हाथरस में लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस पर समस्याएं सुनतीं महिला आयोग की सदस्य।
- फोटो : HATHRAS
महिला आयोग की सदस्या ने डीएचओ पर लगे आरोपों का लिया संज्ञान
महिला जनसनुवाई दिवस में राज्य महिला आयोग की सदस्या ने सुनी पीड़ित महिलाओं की समस्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। लोनिवि गेस्ट हाउस में महिला जनसुनवाई दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर 8 शिकायतें प्राप्त हुई। इन शिकायतों में त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। वहीं डीएचओ पर लगे महिला उत्पीड़न के आरोपों के बारे में भी जिला प्रोबेशन अधिकारी से जानकारी ली। उन्होंने कहा इस प्रकरण में दोनों पक्षों से वार्ता की जाएगी और मामले की पड़ताल कराई जाएगी।
महिला जनसुनवाई दिवस के अवसर पर एक पीड़िता ने अपने पति की कारागार में हुई मृत्यु के मामले में जेल प्रशासन द्वारा जांच न किए जाने की शिकायत की। वहीं सिकंदराराऊ क्षेत्र की एक युवती ने अपने साथ मंगेतर द्वारा गलत काम किए जाने की शिकायत की। थाना सादाबाद क्षेत्र की एक शिकायतकर्ता ने अपने ससुरालीजनों पर दहेज की मांग करने की शिकायत की। राज्य महिला आयोग की सदस्या निर्मला दीक्षित ने तीनों पीड़िताओं के मामले में संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
इस क्रम में उन्होंने अन्य शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुन संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इस मौके पर उन्होंने डीआईओएस व बीएसए से कन्या सुमंगला योजना के फॉर्मों को अग्रसरित करने के निर्देश दिए। वहीं समीक्षा के दौरान उन्होंने डीएचओ पर लगे उत्पीड़न के आरोपों के मामले में जिला प्रोबेशन अधिकारी से जानकारी ली। जिस पर जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि इस तरह का प्रकरण संज्ञान में आया था, लेकिन इस संबंध में विभाग में कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने बताया कि सभी शिकायतों में त्वरित कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि डीएचओ प्रकरण में आयोग स्वत: संज्ञान लेते हुए दोनों पक्षों से वार्ता करेगा और इस मामले की पड़ताल की जाएगी। यह भी देखा जाएगा कि विभाग में नियमानुसार महिला उत्पीड़न रोकने के लिए बनी कमेटी गठित है या नहीं। पूरे प्रकरण की जानकारी ली जाएगी।