{"_id":"69c01ea2984f22e4cd072758","slug":"women-held-hostage-to-arrange-second-marriage-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: पति ने लगाया आरोप, दूसरी शादी कराने के लिए पत्नी को आरोपियों ने बंधक बनाकर रखा, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: पति ने लगाया आरोप, दूसरी शादी कराने के लिए पत्नी को आरोपियों ने बंधक बनाकर रखा, रिपोर्ट दर्ज
Sun, 22 Mar 2026 10:24 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 22 Mar 2026 10:24 PM IST
सार
पति का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाली महिला उनकी पत्नी को गुमराह कर दूसरी शादी कराने के लिए ले गई। इसमें आरोपियां ने भी साथ दिया। आरोप है कि अब इन लोगों ने उनकी पत्नी को अपने घर में बंधक बनाकर रख लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला नाई का नगला के एक व्यक्ति ने पत्नी के अपहरण की शिकायत की है। एसपी से शिकायत के बाद कोतवाली सदर में दो महिलाओं सहित पांच पर एफआइआर दर्ज की गई है। इन पर महिला के अपहरण के साथ जेवरात व नकदी ले जाने का भी आरोप है।
विज्ञापन
नाई का नगला के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि 9 मार्च को पड़ोस में रहने वाली महिला उनकी पत्नी को गुमराह कर दूसरी शादी कराने के लिए ले गई। इसमें कैलाश, उसकी मां बर्फी देवी, असलम व अनुज ने भी साथ दिया। आरोप है कि अब इन लोगों ने उनकी पत्नी को अपने घर में बंधक बनाकर रख लिया है।
विज्ञापन
युवक ने बताया कि उनके दो बच्चे हैं और वह दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। पत्नी की तलाश में दुकान भी बंद हो गई है। आरोप है कि जब वह दुकान पर थे, तब घटना को अंजाम दिया गया। ये लोग पत्नी के साथ लगभग 10 लाख रुपये के जेवरात व एक लाख रुपये भी ले गए तथा दोनों बच्चों को छोड़ गए। सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन