{"_id":"5eb6e95e8ebc3e9091406a81","slug":"women-hanged-and-die-sadabad-news-ali2332873198","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटककर विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटककर विवाहिता की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
सादाबाद क्षेत्र के गांव पिपरामई में शनिवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक महिला के गले पर बने निशानों से यही जाहिर हो रहा था कि महिला की मौत फांसी के फंदे पर लटकने की वजह से हुई है। महिला के शव को सादाबाद सीएचसी पर लाया गया, जहां सूचना पर परिजन पहुंच गए। परिजनों के करूण क्रंदन से माहौल गमगीन था।
महिला की मौत के बारे में चर्चा है कि शनिवार को महिला के ताऊ की बेटी की शादी थी, लेकिन महिला को शादी में जाने से रोक दिया गया। इससे महिला सपना काफी परेशान थी। शनिवार को सपना का शव घर में ही एक कमरे में साड़ी के बने फांसी के फंदे से पंखे से लटका हुआ था। मौके पर काफी लोगों की भीड़ जुट गई। परिजन शव को सादाबाद सीएचसी ले आए, जहां मृतक महिला के मायके वाले भी पहुंच गए। सीएचसी पर करूण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। महिला की शादी भी वर्ष 2011 में हुई थी। महिला पर तीन बच्चे भी थे। फिलहाल, पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के भिजवाया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जगदीशचंद्र ने भी मौके पर पहुंचकर परिजनों से घटना के संबंध में पूछताछ की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जगदीशचंद्र ने बताया कि महिला के गले पर हेंगिंग के निशान हैं, प्रथम दृष्टया तो यही सामने आ रहा है कि महिला की मौत फांसी के फंदे पर लटकने की वजह से हुई है। इस मामले में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।