फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   women die in suspected condition, alleged for dowry case

एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Wed, 03 Mar 2021 11:02 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
women die in suspected condition, alleged  for dowry case
मुरसान क्षेत्र के गांव दयालपुर में महिला के ससुराल वालों से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरसान (हाथरस)।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव दयालपुर में बुधवार की सुबह एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला की मौत की खबर सुनकर उसके मायके के लोग आ गए और हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। मृतक महिला के मामा की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के नौ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ललित प्रताप पुत्र राधेश्याम निवासी भीम नगर फिरोजाबाद ने पुलिस को बताया कि उसकी भांजी प्रियंका (30 वर्ष) पुत्री महिपाल निवासी फिरोजाबाद की शादी करीब चार साल पहले मुरसान के गांव दयालपुर के रहने वाले सुरेश के साथ हुई थी। सुरेश छत्तीसगढ़ में सेना में तैनात है। ललित प्रताप का आरोप है कि उसकी भांजी प्रियंका के ससुरालीजन पति सुरेश, जेठ सुरेंद्र, जुगेंद्र, पहलवान, वीरेंद्र, जेठानी पतली, ननद सूरजमुखी, ननदोई विनोद, बुआ का बेटा लख्मी उसे दहेज के लिए काफी समय से परेशान कर रहे थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराली जनों ने उसकी हत्या कर दी है। महिला पर डेढ़ साल का एक बेटा है। मुरसान पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed