फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   women die due to buffallow attack

भैंस के हमले से वृद्ध महिला की मौत

Tue, 23 Jun 2020 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
women die due to buffallow attack
वृद्धा की मौत के बाद आक्रोशित लोग पहुंचे थाने। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

कस्बा स्थित डाकखाना रोड वहीदा वाली गली में सोमवार की दोपहर एक भैंस ने घर में घुसकर एक वृद्ध महिला पर हमला बोल दिया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने इसकी तहरीर भी कोतवाली पर दी, लेकिन शाम को महिला को उपचार के लिए आगरा ले जाते समय उसकी मौत हो गई। इससे परिजनों में आक्रोश व्याप्त हो गया। शाम को परिजन व अन्य लोग महिला के शव को लेकर कोतवाली पर पहुंच गए।

महिला की मौत से पूर्व डाकखाना रोड वहीदावाली गली निवासी नौशाद खान पुत्र अनवार खां द्वारा कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि उसके मोहल्ले के कुछ लोग भैंस का व्यापार करते हैं और भैंसों को पालने के कारण गंदगी अत्यधिक है। भैंसों को एक साथ गली में छोड़ दिया जाता है, जिससे छोटे छोटे बच्चे, बुर्जुगों के साथ दुर्घटना घटित होने की पूरी संभावना रहती है। 22 जून को दोपहर करीब डेढ़ बजे जब उसकी दादी वसीरन घर के अंदर थी तो, एक भैंस घर के अंदर प्रवेश कर गई और उसकी दादी बसीरन पर हमला कर दिया, जिससे उसकी दादी का गला कट गया और सिर में गंभीर चोट आईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। इधर, शाम को वृद्ध महिला की हालत अधिक खराब हुई तो परिजन उन्हें आगरा उपचार के लिए ले गए, बताते हैं कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन महिला के शव को लेकर कोतवाली पर पहुंच गए। इधर, इस मामले कस्बा इंचार्ज डिप्टी सिंह ने बताया कि उक्त मामले में दोनों पक्षों मेें समझौते के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed